NEWS 7/1/2026
हिसार को एविएशन हब के साथ उत्तर भारत का बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा
हिसार को एविएशन हब के साथ उत्तर भारत का बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा
हिसार को एविएशन हब के साथ उत्तर भारत का बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ गया है। अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत हिसार एयरपोर्ट के नजदीक विकसित होने वाले इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) के इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल कार्यों के लिए 707 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर की बिड 7 जुलाई को खोली जाएगी।